
पहाड़ का सच देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून 2026 को योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कार्मिकों, उनके परिवारजनों एवं आम जनता में योग के प्रति जागरूकता लाने एवं योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में योगाचार्य सी.पी.ओबेराय, योगाचार्य श्रीमती नीतू उनियाल, तथा योगाचार्य एस.के.शर्मा, अमोलिका ने यूजेवीएन लिमिटेड के कार्मिकों को ध्यान, प्राणायाम, वज्रासन, चक्रासन, भद्रासन, ताड़ासन आदि के बारे में व्यावहारिक जानकारी एवं लाभ बताते हुए इनका अभ्यास कराया गया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यशाला में सीखे गए विभिन्न आसनों को कार्मिक अपनी कार्य क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए अपने दैनिक जीवन में अंगीकार करेंगे।
योग शिविर में यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक आशीष जैन, विवेक आत्रेय, महाप्रबंधक भरत भारद्वाज, उपमहाप्रबंधक बबीता कोहली, मनोज केसरवानी, ब्रिजेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रभाकर गुप्ता, राकेश चौहान, नवीन चंद्र जोशी, शशिकांत, के.के. गुप्ता, मनोज रावत आदि के साथ ही निगम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

