
देवप्रयाग। देवप्रयाग से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां घर से नाराज होकर निकली किशोरी ने टोडेश्वर पुल के पास से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे देखा लेकिन काफी दूरी होने के कारण कोई उसे बचाने नहीं पहुंच सका।
सूचना पर थाना बाह बाजार पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) ने बताया कि किशोरी की तलाश में देवप्रयाग पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हिंडोलाखाल के किमखोला गांव की निशा उम्र 17 वर्ष, पुत्री दिनेश लाल किसी बात पर गुस्सा होकर घर से निकल गई थी, और गांव से करीब छह किमी पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची। वह जीआईसी महडजाली में 12वीं क्लास की छात्रा थी।

