
देहरादून। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। आकाश ने उसे मस्जिद के पास फेंक दिया था। चापड़ से फिंगर प्रिंट और खून के नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार की निगरानी में एसआईटी गठित की गई है। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द की गई है।
दिन दहाड़े युवती की हत्या से दहला दून, मछली बाज़ार में युवती का गला रेता
वहीं मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आकाश को परिसर में ही पीट दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसे बचाया। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस आरोपी को कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लेकर गई थी।
