
पूर्व सीएम कोश्यारी के भतीजे हैं दीपेंद्र, अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे
. अब भाजपा व युवा मोर्चा का अध्यक्ष दोनों ऋषिकेश से , महेंद्र भट्ट भी ऋषिकेश के हैं

पहाड़ का सच देहरादून। भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिये हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश तथा महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल तथा मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया गया है।
दीपेंद्र कोश्यारी पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। और लम्बे समय से मोर्चा अध्यक्ष की दौड़ में थे लेकिन उन्हें अध्यक्ष पद के बजाय महामंत्री की कुर्सी दी गयी है। भाजपा और युवा मोर्चा दोनों के अध्यक्ष अब ऋषिकेश के ही हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी ऋषिकेश के रहने वाले हैं।
