
देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर वह कह रहे हैं कि “चुनाव में तो गोलियां चलती ही रहती हैं”

महेंद्र भट्ट ने अब एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनकी आवाज की टेंपरिंग एआई की मदद से की गई है और उनकी ऐसे किसी भी व्यक्ति से बात नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
बताते चलें कि महेंद्र भट्ट पहले भी विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। उन्होंने जोशीमठ में विरोध के बहाने माओवाद को बढ़ावा देने की बात कहते हुए आंदोलनकारियों पर कटाक्ष किया था।
अब उनके इन बयानों से न केवल भाजपा खुद असहज महसूस कर रही है, बल्कि विपक्ष भी उनके बयानों के बाद आक्रामक हो गया है।
वैसे यह मामला अभी जांच के अधीन है और इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आवाज महेंद्र भट्ट की है या एनआई की मदद से बनाई गई है।