
8 अगस्त को घर पर गिरने से सिर में चोट लगी थी

एल. गणेशन फरवरी 2023 से नगालैंड के राज्यपाल थे
पहाड़ का सच/एजेंसी
नई दिल्ली। नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती थे। राज्यपाल कार्यालय ने उनके निधन की पुष्टि की।
बताया जाता है कि 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने घर पर अचानक गिरने से उनके सिर में चोट लग गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर गहन निगरानी मेन रखा। आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। . एल गणेशन को 12 फरवरी 2023 को नागालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 20 फरवरी 2023 को अपना पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विकास और शांति के प्रयासों पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
उनके निधन पर नागालैंड और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में शोक व्यक्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।