
पाबौ ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले पाला बदल, भाजपा अपने लिए मुफीद मान रही

देहरादून में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास पर हुआ पाला बदल
पहाड़ का सच देहरादून।
पाबौ ब्लॉक प्रमुख चुनाव से तीन दिन पहले कांग्रेस समर्थित सात बीडीसी मेंबर भाजपा में शामिल हो गए हैं जबकि एक सदस्य ने बाहर से समर्थन की घोषणा की।बीडीसी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के देहरादून आवास में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। एक साथ आठ बीडीसी सदस्यों के भाजपा में आने से क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा प्रत्याशी लता रावत का चुनाव आसान होने का दावा किया जा रहा है।
भाजपा का कहना है कि ब्लॉक में कुल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिनमें से 18 सदस्य पहले ही भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के साथ थे। अब आठ और सदस्यों के जुड़ने से भाजपा का आंकड़ा प्रचंड बहुमत में पहुँच गया है और लता रावत की जीत सुनिश्चित हो गई है। कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष व कोटली क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर रावत ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
.भाजपा में आज शामिल हुए सदस्य:
सुधीर रावत (कोटली, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष)
सोहन सिंह (जतखोली)
सुनील सिंह (बुरांसी)
गजेंद्र सिंह (सिमतोली)
नरेश सिंह (पटौटी)
कृष्ण चंद्र (कालौं)
जीत सिंह (फलदवाडी)
इसके अलावा सिमखेत क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश ने भाजपा प्रत्याशी की बाहर से समर्थन देने की घोषणा की।
कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास पर हुआ, जहाँ पौड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर और कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने फूलमालाओं से स्वागत कर सभी का भाजपा परिवार में जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनी रावत मंडल अध्यक्ष पाबौ, विमल मंडल अध्यक्ष खिरसू मीना गैरोला, जिला पंचायत सदस्य भारत रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता मातवर सिंह रावत, हेमंत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष खिरसू रमेश मानदरवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
