
पहाड़ का सच/एजेंसी।
रोहतक। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव शनिवार सुबह को सूटकेस में मिला था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। कांग्रेस लगातार इसमें उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है। पुलिस की माने तो पहली नजर में लग रहा है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक दिल्ली रोड के किनारे पाया गया। हिमानी नरवाल हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी। मृतका की मां ने पार्टी को हत्या का दोषी बताया है। परिवारवालों की मांग के बाद हरियाणा पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
