
– कुछ अफसरों को मिले और विभाग
पहाड़ का सच देहरादून।
शासन में सचिव युगल किशोर पंत सहित अपर सचिवों को विभाग आवंटित हुए हैं। अपर सचिव पद पर पदोन्नत हुए पन्नालाल शुक्ला को पंचायती राज, भाषा व जनगणना विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
शासन के ताजा आदेश में सचिव युगल किशोर पंत को महानिदेशक संस्कृति भी बनाया गया है। उनके पास धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग पहले से ही है। ias रीना जोशी को अपर सचिव परिवहन, ias उमेश नारायण पांडेय को निदेशक उत्तराखंड सामाजिक अवेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण बनाया गया है। .अपर सचिव पद पर पदोन्नत हुए सचिवालय सेवा के अधिकारी पन्नालाल शुक्ला ने भी गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर लिया है। शुक्ला ने मुख्यमंत्री, मंत्री व वरिष्ठ अफसरों के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें प्रशासनिक क्षमता में दक्ष माना जाता है।
