
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल
आज का राशिफल
मेष राशि :- आज आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे।अपनी देखरेख में ही सब कुछ कर लेंगे। जिससे आपके दुश्मन भी आपकी नजरों से बच नहीं पाएंगे। इसलिए आज आपका कोई काम खराब नहीं होगा।जो लोग नौकरी की तलाश में हैं।उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज मनचाही सफलता मिलेगी।परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृषभ राशि :- आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।अगर आपको कोई बीमारी है तो आप योग का सहारा लेकर उसे भी खत्म कर सकते हैं।डॉक्टरी सलाह लेते रहें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।जिसमें आपका कुछ पैसा भी खर्च होगा।आज आप अपने सांसारिक सुख भोगने के साधनों पर कुछ पैसे खर्च करने की सोचेंगे।आज आपको केवल अपनी आय को ध्यान में रखते हुए खर्च करना होगा,अन्यथा भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि :– आपके लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है।आज आप अपनी व्यस्तता की वजह से अपने फैमिली के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे।जिससे आपके बच्चे आपसे नाराज हो सकते हैं।अगर ऐसा है तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।व्यापार में आज आपके कुछ शत्रु ऐसे होंगे।जो आपके मित्र बनकर भी आपके आस-पास रह सकते हैं।इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा।व्यापार करने वाले लोगों को आज उतने पैसे नहीं मिलेंगे जितने की उम्मीद थी।जिससे उनका मन थोड़ा अशांत रहेगा।
कर्क राशि :- आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय बिताएंगे।जिससे आज आपको मानसिक शांति मिलेगी।आज अगर आपका जीवनसाथी से कोई विवाद चल रहा था तो आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर उन समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे।शाम के समय आज आप किसी करीबी के घर सुलह के लिए जा सकते हैं।पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी।तभी आप अपनी योजना को सफल बना पाएंगे।
सिंह राशि :- आज के दिन आपके विरोधी भी आपको सक्रिय दिखेंगे।जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।आप अपने काम पर ध्यान दें नहीं तो आप उनकी आलोचना को देखते रहेंगे।आपका काम लटक सकता है।आज आपको अपनी बातों को सोच-समझकर किसी से साझा करना होगा।क्योंकि आज वे आपकी बातों का फायदा उठा सकते हैं।इसलिए आज किसी को अपनी बात कहने से पहले सोच-समझ लें।प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनके बीच प्रेम प्रगाढ़ होगा।
कन्या राशि :- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।अगर छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं।तो उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।जिससे वे प्रसन्न रहेंगे।अगर आज आप किसी के कहने पर अपना पैसा निवेश करेंगे तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।इसलिए आज आपको अपना पैसा अपनी सूझबूझ और विवेक से ही निवेश करना होगा।यदि आप ऐसा नहीं करते हैं।तो भविष्य में आपके धन की हानि हो सकती है।
तुला राशि :– आज अगर आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा।आज आप अपने व्यवसाय के लिए अपने पिता से सलाह ले सकते हैं।अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।यदि आज आपके परिवार में मनमुटाव की कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।अगर आज आप ससुराल पक्ष से किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं।तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।
वृश्चिक राशि :– आज आपको अपने परिवार के सदस्यों को समायोजित करने में परेशानी होगी।जिसके कारण आपका अपने परिवार के किसी प्रिय सदस्य से विवाद भी हो सकता है।आज भले ही आपको अच्छा-बुरा सुनने को मिल जाए,फिर भी आपको अपनी वाणी की मिठास को बनाए रखना होगा।नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी जानकारी मिलेगी।जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है।आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे।लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी से ऐसी बात न कहें,जो किसी के लिए भी बुरी हो।वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।अगर आज आप किसी संस्था बैंक आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो यह आपको आसानी से मिल जाएगा।जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें आज निराशा हाथ लगेगी।जिससे वे परेशान रहेंगे।
मकर राशि :– आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा।आज आप जो भी काम करेंगे।उसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।लेकिन अगर आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने देंगे तो इन पर विराम लग सकता है।आज शाम को आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।आज आपका किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है।जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।पिता को कोई परेशानी हो तो आज उनके कष्ट भी बढ़ सकते हैं।अगर ऐसा है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।नहीं तो भविष्य में दर्द बढ़ सकता है।
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सावधान रहने वाला है।आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।अगर आपने ऐसा नहीं किया तो भविष्य में आप पर कोई बड़ा कर्ज हो सकता है।अगर आज आपने किसी को कोई बड़ा कर्ज दिया है तो वह पैसा डूब सकता है।इसलिए आज पैसे का लेन-देन करने से पहले अपने भाई से बात करें।परामर्श अवश्य लें। विदेश में काम करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी जानकारी मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।आज आप अपने व्यवसाय की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे।आज आप अपने व्यापार के लिए सौदे को भी अंतिम रूप देंगे।जिसमें आपको अपने रिश्तेदार या दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।आज आपके परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे।जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।आज आप संतान के सामने अपनी इच्छा का इजहार कर सकते हैं।जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।आज आपको अपने व्यवसाय में लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च करेंगे।
