
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल
🚩 *~ सनातन पंचांग ~*🚩
🌤️ *दिनांक – 15 फरवरी 2026*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌥️ *अमांत तिथि – 3 गते फाल्गुन मास प्रविष्टि*
🌥️ *राष्ट्रीय तिथि – 25 माघ मास*
🌤️ *मास – फाल्गुन ( गुजरात-महाराष्ट्र -माघ )*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – त्रयोदशी शाम 05:04 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 07:48 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग – व्यतीपात 16 फरवरी रात्रि 02:47 तक तत्पश्चात वरीयान*
🌤️*राहुकाल – शाम 04:39 से शाम 06:01 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:57*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:05*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- महाशिवरात्रि व्रत,रात्रि जागरण,शिव-पूजन (निशीथकाल: मध्य रात्रि 12:16 से रात्रि 01:06 तक),प्रथम पहर-06:23 से,द्वितीय पहर रात्रि 09:32 से,तृतीय पहर मध्यरात्रि 12:41 से,चतुर्थ पहर16 फरवरी प्रातः 03:50 से) (पारण -16 फरवरी सूर्योदय के बाद),व्यतीपात योग (प्रातः 03:18 से मध्यरात्रि 02:47 तक*
💥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷
➡️ *16 फरवरी 2026 सोमवार को शाम 05:34 से 17 फरवरी सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है।*
💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *ग़रीबी – दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए,लेकिन महाशिवरात्रि(15 फरवरी, रविवार)का दिन कुछ खास है। यह दिन भगवान शिवजी का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार,अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। यहां जानिए किस धातु के बने शिवलिंग की पूजा करने से कौन-सा फल मिलता है।*
1⃣ *सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है ।*
2⃣ *मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।*
3⃣ *हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।*
4⃣ *पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है ।*
5⃣ *स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं ।*
6⃣ *नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है ।*
7⃣ *चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है ।*
8⃣ *ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है ।*
9⃣ *लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है ।*
🔟 *आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है ।*
1⃣1⃣ *मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते हैं ।*
1⃣2⃣ *गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है ।*
🙏💐🌹🕉️🌴🌺🚩🍀🌷🪷🚩🌹💐🙏

