
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🌤️ *दिनांक – 12 फरवरी 2026*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌥️ *अमांत – 30 गते माघ मास प्रविष्टि*
🌥️ *राष्ट्रीय तिथि – 22 माघ मास*
🌤️ *मास – फाल्गुन ( गुजरात- महाराष्ट्र -माघ )*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – दशमी दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – ज्येष्ठा दोपहर 01:42 तक तत्पश्चात मूल*
🌤️ *योग – हर्षण 13 फरवरी रात्रि 03:06 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 01:53 से शाम 03:15 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:01*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:04*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 विशेष –
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
➡️ *12 फरवरी 2026 गुरूवार को दोपहर 12:22 से 13 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 02:25 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 13 फरवरी, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें 👉🏻 विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🌷 *विष्णुपदी-कुंभ संक्रांति* 🌷
➡ *जप तिथि : 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को (विष्णुपदी- कुंभ संक्रांति)*
*पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12:41 तक |*
🙏🏻 *विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *महाशिवरात्रि – भाग्य की रेखा बदलने हेतु ( युवा विशेष)*
*जिनकी उम्र 15 से 45 साल के अन्दर है..उनको अगर कोई बीमारी नहीं है…शुगर नहीं है… हो सके तो हिम्मत दिखाकर … सुबह के सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक पानी भी न पिए… भाग्य की रेखा न बदले तो मुझे कहना …महा शिवरात्रि के सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक निर्जला उपवास | जो ज्यादा दुबले -पतले हो वे ये न करें | जो बराबर ठीकठाक हो वे जरुर करें … बहुत फायदा होगा..युवान भाई-बहनों को तो मैं आग्रहपूर्वक कहूंगा कि महाशिवरात्रि के दिन निर्जला उपवास जरुर करें और रात को फिर सो मत जाओ ..रात को २-३-४ बजे तक जगकर जप करें | युवा भाई-बहनें खास हिम्मत करें और जप करो तो पूर्व और उत्तर के बीच ..ईशान कोण पड़ता है..उधर मुंह कर के जप करना |*
🙏🏻 *और एक माला महामृत्युंजय मंत्र की अपने गुरुदेव को दक्षिणा दो और प्राथना करें ” हे भोला नाथ ! हमारे बापूजी हमें प्रीति देते है..ज्ञान देते है ..शक्ति देते है ..दीक्षा देते है …ऐसे हमारे गुरुदेव का स्वास्थ्य बढ़िया रहे और हमारे गुरुदेव की आयु खूब -खूब लंबी हो ” रात को १२ बजे ..१२:३० बजे ..१ बजे जब भी करना चाहो तब करना जरूर | ये पवित्र तिथि के दिन अपना भजन ..भक्ति बढ़ाने के दिन है | इसका जरुर फायदा उठाये |*
💥 *विशेष – 15 फरवरी 2026 रविवार को महाशिवरात्रि है ।*
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹

