
पहाड़ का सच/एजेंसी
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
संभवत देश के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी मुख्यमंत्री ने फेसबुक के जरिए अपना इस्तीफे की जानकारी दी हो। कल 30 जून को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे सरकार को विधानसभा में बहुमत सावित करने को कहा था। ठाकरे के इस्तीफे के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
