पहाड़ का सच देहरादून
उत्तराखण्ड में एक बार फिर मूल निवास का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। विभिन्न जनसंगठनों ने 24 दिसम्बर को दून में आहूत मूल निवास स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है।
इस मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नामचीन लोग भी वीडियो सन्देश वॉयरल कर रैली को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी वीडियो सन्देश जारी कर अपनी बात कही है। लोकगायक नेगी के वीडियो सन्देश को जनता वॉयरल करने के अलावा अपने सोशल मीडिया के स्टेटस में भी लगा रहे हैं। नेगी के अलावा कई अन्य प्रमुख व आम लोग सोशल मीडिया के जरिये मूल निवास स्वाभिमान रैली के समर्थन में प्रचार अभियान चलाए हुए हैं। प्रदेश के इस अहम मुद्दे पर जन संगठनों की हुंकार से प्रदेश में राजनीतिक हलचलें बढ़ने लगी हैं।