पहाड़ का सच/ एजेंसी
नई दिल्ली। देश में आज चुनाव नतीजों का दिन है. कर्नाटक चुनाव के परिणाम, यूपी में नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत के नतीजे आने वाले हैं. इसके साथ पंजाब और यूपी में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आने वाले हैं। लेकिन इस सबके बीच आज एक खबर जिसपर लोगों की निगाहें हैं, वो है परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज दोस्ती के रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं, दोनों आज सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सगाई की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं. शादी के लिए मेहमानों का आना शुरु हो गया है। सात समंदर पार से बहन प्रियंका भी इस मौके को खास बनाने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं।
कपल की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो चुकी हैं। दिल्ली के कपूरथला हाउस में राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा की सगाई होगी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह बेहद प्राइवेट होने वाला है। इस प्राइवेट सेरेमनी में करीब 150 करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे, जिसमें बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बहन की सगाई में समा बांधने के लिए ‘देसी गर्ल’ प्रियंका पूरी तरह से तैयार हैं। लोग कयास लगा रहे थे कि इस समारोह में परिणीति के जीजा यानी निक जोनास भी शामिल होंगे, लेकिन प्रियंका अकेली ही भारत पहुंचीं हैं।
परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के 150 लोगों को दिया गया है सगाई का निमंत्रण, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।