
पौड़ी/जयहरीखाल। लैंसडाउन वन प्रभाग के जयहरिखाल ब्लॉक के ग्राम ओडल मंजिना में भू माफियाओ ने कई बांज के हरे भरे पैड़ो पर आरी चला दी। प्रशासन और वन विभाग कुंभकरण की नींद सोता रहा। गांव की महिलाओ ने आधी रात को जंगल में जाकर हंगामा खड़ा कर दिया। और वन विभाग और शासन प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए।

https://www.facebook.com/share/v/17fYv48gcS/
गांव की महिलाओ का कहना है कि हम पशुओं के लिए चारा पत्ती काटने जंगल जाते हैं तो वन विभाग वाले एकदम से पहुंच जाते हैं, और हमें कहते हैं कि बांज की हरी पतियों को काटना भी जुर्म है और वहां से भगा देते हैं। और अब जब बाहरी भू माफिया हरे भरे पेड़ों को काट रहे हैं तो अब कहां हैं वो विभाग वाले।
महिलाओं का कहना है यहां बाहरी लोगों द्वारा बड़े बड़े होटल बनाए जा रहे हैं। होटल तक सड़क बनाने के लिए जंगल काटा जा रहा है। हमने कई सालों से इन जंगलों को पाला है। अगर शासन प्रशासन इसको नहीं रोकेगा तो मजबूर होकर हमें आन्दोलन करना पड़ेगा।
