
पहाड़ का सच देहरादून। 14 दिसम्बर 2025 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ’’वोट चोर गद्दी छोेड’’ अभियान के तहत होने वाली विशाल रैली को सफल बनाये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में एक प्रदेश स्तरीय संचालन समिति गठित की है। .समिति में प्रदेश कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह अध्यक्ष प्रदेश चुनाव अभियान समिति, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सी.डब्ल्यू.सी सदस्य करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत अध्यक्ष प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति, राष्ट्रीय सचिव एव विधायक काजी निजामुद्दीन को सम्मिलित किया गया है।

गोदियाल द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारिया शुरू करते हुए जिला व महानगरवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पुरोला से विहारी लाल शाह, उत्तरकाशी से दिनेश गौड़, रूद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल, कोटद्वार से जिला रघुवीर सिंह बिष्ट, महानगर कोटद्वार से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पौडी से कविन्द्र इस्टवाल, टिहरी से विक्रम सिंह नेगी विधायक, चमोली से मुकेश नेगी पूर्व जिलाध्यक्ष, देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी पूर्व मंत्री, हरिद्वार महानगर रवि बहाुदर विधायक, हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत विधायक, रूड़की महानगर सचिन गुप्ता, रूड़की ग्रामीण फुरकान अहमद विधायक एवं जिलाध्यक्ष, परवादून जयेन्द्र रमोला, पछवादून आयेन्द्र शर्मा, महानगर देहरादून सूर्यकान्त धस्माना, महानगर रूद्रपुर तिलकराज बेहड़ विधायक, महानगर काशीपुर अनुपम शर्मा, उधमसिंहनगर हरजिन्दर सिंह लाड़ी, महानगर हल्द्वानी सुमित हृदयेश विधायक, नैनीताल रणजीत सिंह रावत पूर्व विधायक, अल्मोड़ा मनोज तिवाडी विधायक, रानीखेत मदन सिंह बिष्ट, बागेश्वर ललित फर्सवाण, पिथौरागढ़ हरीश धामी विधायक, डीडीहाट प्रदीप पाल, चम्पावत खुशाल सिंह अधिकारी विधायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी जिला व महानगर के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक से अपेक्षा की है कि रैली की समुचित व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं से समन्वय, परिवहन, रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समग्र मार्गदर्शन हेतु उक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रभार वाले निर्धारित क्षेत्र में रैली से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के संचालन, निगरानी एवं रिपोर्टिंग का दायित्व संभालेंगे। उन्होंने सभी जिला, महानगर अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, फ्रंटल संगठनों तथा प्रकोष्ठों से अपेक्षा है कि वे नियुक्त पर्यवेक्षकों से पूर्ण समन्वय रखते हुए अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे रैली को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की जा सके।
