– दिल्ली में बैठक शुरू, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों के सीएम व पार्टी पदाधिकारी लेंगे भाग
– कल 29 फरवरी को हो सकते हैं 100 टिकट फाइनल
पहाड़ का सच देहरादून/नई दिल्ली।
लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। बैठक में उत्तराखंड सहित 11 राज्यों की कोर कमेटियों को शामिल किया गया है। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।
पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में आज सुबह दस बजे से 11 राज्यों की कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक का आयोजन उम्मीदवारों के पैनल पर विचार विमर्श को लेकर किया जा रहा
इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री बीएल संतोष और उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात,असम, गोवा, उत्तराखण्ड सहित 11 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और पदाधिकारी शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ,पार्टी अध्यक्ष भट्ट व महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ आज दोपहर 1 बजे दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले सीएम धामी ने बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लिया।