– नए पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भास्कर पोखरियाल व यू एस नगर के जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा शामिल
– नए पत्रकार पदाधिकारियों ने कहा, यूपीयू ही पत्रकारों का असली संगठन
पहाड़ का सच देहरादून।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने आज प्रेस क्लब स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रांतीय कार्यकारिणी व जिला उधमसिंह नगर के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, संगठन मंत्री तिलक राज, देहरादून इकाई के अध्यक्ष अनिल चंदोला, कोषाध्यक्ष राजेश बर्थवाल, प्रचार मंत्री मंगेश कुमार, दीपक बर्थवाल, किशोर रावत, संजय नेगी, शिवेश शर्मा, अंकित पांडे आदि ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व उधमसिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर पोखरियाल व उधमसिंह नगर के नए जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा का संयुक्त रूप से शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नए पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हितों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और खुशी की बात है कि यह विशुद्ध रूप से पत्रकारों का संगठन है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने जो दायित्व सौंपा है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा।