पहाड़ का सच उत्तरकाशी।
जनपद के डुंडा सैणी के पास एक ट्रक ने दर्जनों टू व्हीलर गाड़ियों को रौंद दिया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर चढ़ गया। वहीं ट्रक की चपेट में एक लड़की भी आ गई। गंभीर घायल अवस्था में लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि सुजाता (22) पुत्री रघुवीर सिंह सामान लेने गई थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और हादसे में एक लड़की की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।