पहाड़ का सच,देहरादून
राज्य स्थापना दिवस पर जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन उत्तरांचल प्रदेश सीटू की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व निर्णय क्रम में उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय पर दिनांक 30 10 2023 से जारी धरना आज अपने 11वें दिन भी जारी रहा।
प्रांतीय महामंत्री चिरंजी डोभाल ने कहा है कि जहाँ राज्य को बने हुए 24वां वर्ष शुरू हो गया है, वही विभाग मैं फील्ड कर्मचारियों की मांगों को लम्बे समय से लटका कर रखा गया है। जिसके कारण अधिकांश फील्ड कर्मचारियों को बिना पदोन्नित के ही सेवानिवर्त होकर जाना पड़ रहा है विभाग की हीला हवाले की नीतियों के कारण फील्ड कर्मियों को पदोन्नति एवं आर्थिक लाभ से बंचित होना पड़ रहा है।
मांगों मैं सेवानियमावली मैं संसोधन का मामला, ग्रेड वेतन मैं कुछ पदों के लिए उच्चीकरण जो विभाग ने उच्चीकरण से बंचित रखे हुए हैं। वाहन भत्ता मैं संसोधन के साथ अन्य मांगे भी है। उन्होंने कहा है कि एक और विभाग जहाँ अधिकारी वर्ग मैं पदोन्नत खूब कर रहा है, वही फील्ड कर्मचारी जिस पद नियुक्त हुए हैं, उसी पर सेवानिवर्त होना पड़ रहा है। राज्य प्राप्ति के बाद छोटे कर्मचारियों को कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने स्थापना दिवस पर विभागीय प्रबंधन को फील्ड कर्मचारियों की मांगों का तत्काल समाधान करने और फील्ड कर्मियों को लाभ देने को कहा है।