पहाड़ का सच,देहरादून
जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन सीटू उत्तरांचल प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी के पूर्व निर्णय क्रम में जल निगम प्रबंधन में को प्रेषित आन्दोलन नोटिस के क्रम में पेयजल निगम मुख्यालय पर आज दिनांक 30.10.2023 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रातः 10 बजे बड़ी संख्या में फील्ड कार्मिकों द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, तत्पश्चात विधिवत धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष साथी आनन्द सिंह राजपूत और संचालन प्रदेश महामंत्री साथी चिरंजी लाल डोभाल ने किया, सभा में प्रमुख रूप से सीटू राज्य कमेटी अध्यक्ष का० राजेन्द्र सिंह नेगी, सचिव चिंतामणि थपलियाल, भगवंत सिंह पयाल, महेश जोशी, अरविंद दुवे, अमरेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र लाल, तारी राम, मिन प्रसाद, अशोक पटवाल, मनमोहन सिंह नेगी, चण्डी प्रसाद शर्मा,किसन रावत, श्याम सिंह फर्स्वाण, जिशान अली, गम्भीर सिंह तोपवाल, अरविंद विष्ट, रविन्द्र सिंह सोलंकी, वाचस्पति भट्ट, विजेन्द्र सिंह, बसन्त बल्लभ, वीरेंद्र सिंह रावत, रमेश सिंह सैनी, शीला देवी, प्यारो देवी, अखिलेश जुयाल आदि आदि ने विचार व्यक्त किए।
बैठक के मध्य प्रबंध निदेशक द्वारा दो बार यूनियन प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता हेतु बुलाया गया, जिसमें वित्त निदेशक, एवं महाप्रबंधक भूजल भी उपस्थित रहे, परन्तु लम्बी वार्ता के फलस्वरूप भी कोई सकारात्मक हल नहीं होने से आन्दोलन को यथावत रखे जाने का निर्णय किया गया।