पहाड़ का सच, देहरादून
जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन सीटू की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक आज दिनांक 29.10.2023 को प्रदेश अध्यक्ष साथी आनन्द सिंह राजपूत की अध्यक्षता एवं महामंत्री साथी चिरंजी लाल डोभाल के संचालन में सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों एवं शाखा/जनपदों से उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए, तथा निगम मुख्यालय में कल दिनांक 30.10.2023 से प्रारंभ होने वाले आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई तथा निर्णय लिया गया कि जब तक प्रबन्धन द्वारा सकारात्मक हल नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विदित हो कि संगठन द्वारा प्रबन्धन को दिनांक 09 10.2023 को आंदोलन नोटिस दिया गया था तथा दिनांक 25.10.2023 तक सौहार्दपूर्ण वातावरण में समस्याओं के समाधान किए जाने का अनुरोध प्रबंधन से किया गया था परन्तु विभाग द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई और न ही संगठन को वार्ता हेतु बुलाया गया, ऐसी स्थिति में आन्दोलन हेतु बाध्य होना पड़ा।
वषों से लम्बित समस्याएं–
१. लोकनिर्माण विभाग के कार्मिकों की भांति समान पदधारकों के वेतनमान उच्चीकृत किया जाए।
२.फील्ड कर्मचारियों की सेवा नियमावली में संशोधन किया जाए।
३ लोक निर्माण विभाग के कार्मिकों की भांति निगम के फील्ड कार्मिकों को वाहन भत्ता रूप.१२००, जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति शासन द्वारा दी जा चुकी है, तत्काल लागू किया जाए।
४. सभी कार्मिकों को वर्ष २०२१-२२ एवं वर्ष २२-२३ का बोनस भुगतान किया जाए।
५. शासनादेश संख्या १५०० दिनांक ०६फरवरी २०१६ को तत्काल लागू किया जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महामंत्री साथी चण्डी प्रसाद शर्मा, अरविंद दुवे, चिंतामणि थपलियाल, श्याम सिंह फर्स्वाण,किशन सिंह रावत, रविन्द्र सिंह सोलंकी, रमेश सिंह सैनी, महेश जोशी, वीरेंद्र सिंह रावत, दिनेश बलूनी,मिन प्रसाद,टकमांड, रोशन लाल डंडरियाल, प्रवीन कुमार, अखिलेश, दीपक,आदि आदि ने विचार व्यक्त किए।