पहाड़ का सच/एजेंसी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एससी-एसटी कोर्ट के बाहर वकील की ड्रेस में आए बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग से मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की मौत हो गई जबकि घायल एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वकील की ड्रेस में आये बदमाशों ने कोर्ट ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे चार लोगों को गोलियां लगी। गोली लगने से संजीव जीवा जो कि मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है कि मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा के अलावा गोलीबारी की घटना में तीन लोगों को गोली लगी। कोर्ट में हुई गोलीबारी की इस घटना से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में दो बच्चियों और एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी है। गोली से जख्मी एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक बच्चा और पुलिस कांस्टेबल जख्मी है, जिनका अस्पताल में चल रहा है। मृतक स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का अभियुक्त था जो कि मुख्तार अंसारी का करीबी भी बताया जा रहा है। उसकी आज कोर्ट में पेशी थी।
दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस में हुई शूटआउट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच के लिये पहुंची। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे, इनमें से 17 मामलों में संजीव बरी हो चुका था, जबकि उसकी गैंग में 35 से ज्यादा सदस्य हैं। संजीव पर जेल से भी गैंग ऑपरेट करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में उसकी संपत्ति भी प्रशासन द्वारा कुर्क की गई थी।