
पहाड़ का सच देहरादून। बनियावाला के रावत फार्म हाउस में शक्ति स्वरूपा महा मंडली द्वारा बनियावाला के रावत फार्म हाउस में उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, और एकसाथ ढोल दमों और मस्कबाज की सुंदर धुनों के साथ इगास का पर्व मनाया।

सर्वप्रथम यूकेडी नेता निरंजन चौहान एवं रामचरण गोदियाल और राखी रावत द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फिर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा ठाड़या गीत गाया गया। जो कि सबके मन को भा गया।

इस अवसर पर यूकेडी नेता निरंजन चौहान ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति द्वारा उत्तराखण्ड की लोक पौराणिक परंपरा को इस क्षेत्र में फिर से जीवंत किया है, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों से हम अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं।

वहीं समारोह में पहुंचे कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों से आने वाली पीढ़ी लोक संस्कृति को समझ पाएंगी। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र की मातृ शक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं जो समय – समय पर ऐसे सांस्कृतिक आयोजन करती रहती हैं, और मुझे इसमें शामिल होने का मौका देती हैं।

समारोह में सबसे आकर्षण का केंद्र रही मां नंदा देवी की डोली को पूरे प्रांगण में घुमाया गया। उसके बाद महिलाओं द्वारा चौंफला खेला गया। एक महिला द्वारा ” मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आयेंगे” के भजन पर शानदार अभिनय किया गया।

उसके बाद महिलाओं और पुरुषों द्वारा पारंपरिक रूप से भेलो खेला गया, जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
आज के समारोह में रामचरण गोदियाल, गंगा सिंह बिष्ट, वीरसिंह मेहरा, प्रेमसिंह बर्त्वाल, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, नीरज रावत, मुक्की रावत, इंदरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, बच्चे और महिलाएं शामिल हुए।


