
– यूपीसीएल/पिटकुल के प्रबंध निदेशक ने गैरसैण व सिमली ने सब स्टेशन का निरीक्षण किया
पहाड़ का सच गैरसैण। यूपीसीएल व पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने सोमवार को सब स्टेशन का निरीक्षण किया और अफसरों को विधानसभा सत्र के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले एमडी ने सिमली में पिटकुल के 132 के वी सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को देखते हुए एमडी ध्यानी ने सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंचकर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ध्यानी के साथ मुख्य अभियंता गढ़वाल एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एस .एन .वर्मा, अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे। .इससे पहले प्रबंध निदेशक पिटकुल के 132 केवी उपकेन्द्र सिमली का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गैरसैंण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति के मुख्य एवं वैकल्पिक स्रोतों तथा संबंधित परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान H. S. Hyanki, मुख्य अभियंता, पिटकुल, JYOTIRBHASHKAR RAWAT, अधीक्षण अभियंता, पिटकुल तथा UPCL के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक महोदय ने जनपद चमोली में पिटकुल की तीन निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा दूरभाष से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परियोजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


