
पहाड का सच देहरादून। यूपीसीएल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने रविवार देर रात एसएलडीसी नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया । उन्होंने उच्च फ्रीक्वेंसी पर अत्यधिक अंडर ड्रॉल पाए जाने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।
ध्यानी ने बताया कि यूपीसीएल द्वारा पीक ऑवर्स में की जा रही विद्युत क्रय की समीक्षा की गई एवम उच्च फ्रीक्वेंसी पर अत्यधिक अंडर ड्रॉल पाए जाने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की गई । उन्होंने कहा कि एसएलडीसी में स्काडा डेटा ना आने के कारण पिटकुल के अधिकारियों पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की गई।
प्रबंध निदेशक द्वारा उपरोक्त पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही संबंधित अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही हेतु भी निर्देश दिए गए।


