
पहाड़ का सच, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार वह 9 अक्तूबर 2026 से जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति तिवारी 9 अक्तूबर 2026 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का कार्यकाल 8 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है।


