हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज के पिता जे. आर. भारद्वाज (88 साल ) की उम्र में रविवार शाम अपने आवास कोटद्वार में निधन हो गया। सोमवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
कोटद्वार के मेयर शैलेन्द्र रावत, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज के पिता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी व समस्त कार्यकारिणी, वरिष्ठ पत्रकार अविकल थपलियाल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, वरिष्ठ पत्रकार हरीश चमोली व मनोज शर्मा आदि ने पत्रकार के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

