
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के अधिकारियों से की प्रस्ताव पर चर्चा
पहाड़ का सच देहरादून। राज्य सरकार अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अब कुमाऊं में खोलने की तैयारी में है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थान को ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की है।
बैठक में मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की स्थापना के लिए मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटचा को राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों व उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने के साथ राज्य के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, परंपरा वाला राज्य है। ऋषिकेश विश्व योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध की योग राजधानी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य में आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा का मजबूत आधार मौजूद है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में 50 एकड़ जमीन चिन्हित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह जमीन सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप और विवाद रहित है।
मुख्य सचिव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधाओं से प्रस्तावित स्थल राष्ट्रीय एवं युक्त है। निकट भविष्य में सेंटर के समीप स्थित होने के कारण विकसित होने वाले एम्स सैटेलाइट यह क्षेत्र समेकित चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होने की व्यापक संभावनाएं रखता है। पहले हरिद्वार स्थित गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज को उच्चीकृत कर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का प्रस्ताव था, जिसे आयुष मंत्रालय ने स्वीकार नहीं किया।

