
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के ग्राम पाली में शुक्रवार सुबह एक 73 वर्षीय बुजुर्ग ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कीर्ति सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से बीमार थे।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे कीर्ति सिंह नेगी उम्र 73 वर्ष, ग्राम पाली जखोली ने रामपुर झूला पुल से नदी में छलांग कर आत्मदाह कर लिया, बुजर्ग व्यक्ति ग्राम पाली से 4 किलो मीटर पैदल दूरी तय कर आए और रामपुर मंदाकनी नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुल से कुछ दूरी पर बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार को सूचना दे दी गई है उक्त बुजर्ग व्यक्ति के जूते व चढ़ी झूला पर रखी हुई है

