
मुनस्यारी में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
पहाड़ का सच मुनस्यारी। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी मनोज यादव और विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में एसबीआई मुनस्यारी से निकली रैली बस स्टेशन पहुंचकर सम्मेलन में बदल गई।

सरकार पर जमकर बरसे गोदियाल
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार, बेरोजगारी, चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, इसलिए जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है।
https://www.facebook.com/share/v/1KDQCM1ChF/
उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा ने हरीश धामी के रूप में एक हीरा दिया है। धामी की दूरदर्शी सोच से ओबीसी आरक्षण मिला, जिससे पिथौरागढ़ के हजारों युवाओं का सपना साकार हुआ और कई युवा पीसीएस अफसर बने। .गोदियाल ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर 10 हजार युवाओं को नौकरी की गारंटी दी जाएगी।

150 करोड़ की लागत के खड़ंजे बनाकर भ्रष्टाचार किया
विधायक हरीश धामी ने धारचूला में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नेताओं ने 150 करोड़ की लागत के खड़ंजे बनाकर भ्रष्टाचार किया है। सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाई जाएगी। प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की कुर्बानियों को याद किया।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, पूर्व विधायक हमेश खर्कवाल, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत, शशि थापा, भूपेंद्र थापा, ब्लॉक प्रमुख डॉ कविता महर, जगत महर, दान सिंह बगरी, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, गिरीश चुफाल, खुशाल हरकोटिया, बीना आर्या, चंद्र गोस्वामी, हरी राम, छत्र खत्री समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

