
पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल ने दी बधाई, संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील
पहाड़ का सच देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नव-नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।





