
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जगदीश चंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में गोदियाल ने कहा कि जगदीश चंद्र का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा सचिव के रूप में अपनी सेवाओं के दौरान उच्च प्रशासनिक दक्षता, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनका सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत था।
गोदियाल ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश चंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं निकट संबंधियों के प्रति वे अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

