
देहरादून में भी किन्नरों की मनमानी पर रोक, बधाई के रूप में अधिकतम 5100 रुपए, मेयर सौरभ थपलियाल साहसिक कार्य

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को अपने अहम फैसले में कहा कि ‘किन्नर’ समुदाय के लोगों के पास पारंपरिक ‘बधाई’ या ‘नेग’ (शुभ मौकों पर दी जाने वाली नकद भेंट) मांगने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह की मांग करना भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध मानी जा सकती हैं.
लखनऊ बेंच के जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय ने यह आदेश गोंडा जिले की एक ट्रांसजेंडर, रेखा देवी की ओर से दाखिल एक रिट याचिका को खारिज करते हुए दिया । रेखा देवी ने अपनी याचिका में ‘नेग’ पाने के लिए एक खास इलाके को खुद के लिए आरक्षित करने की मांग की थी।
याचिकाकर्ता ने जरवल कस्बे में ‘काटी का पुल’ से लेकर ‘घाघरा घाट’ और कर्नलगंज में ‘सरयू पुल’ तक के इलाके को अपने लिए खास क्षेत्र के तौर पर आरक्षित करने की मांग की थी। उसका दावा था कि वह कई सालों से इन जगहों से ‘नेग’ लेती रही हैं। उसके वकील ने कोर्ट में यह दलील दी कि जब उसके समुदाय के दूसरे लोग इस इलाके में आते हैं, तो अक्सर झगड़े और झड़प की घटना हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही प्रथा एक पारंपरिक अधिकार बन चुकी है।
बेंच ने यह भी कहा, “किसी भी व्यक्ति से जान-बूझकर या किसी भी तरह से पैसे वसूलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। किसी भी नागरिक को सिर्फ वही रकम चुकाने का निर्देश दिया जा सकता है, जिसे कानून ने सही ठहराया हो.” कोर्ट ने यह भी कहा कि ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019’ (Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019) में ऐसे किसी अधिकार का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
याचिका को खारिज करते हुए बेंच ने कहा कि ऐसी याचिका को मंजूरी देने का मतलब होगा कि अवैध वसूली को कानूनी मान्यता मिल जाएगी, जिससे आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। बेंच ने यह भी कहा कि इस तरह की वसूली को कानून ने कभी भी सही नहीं ठहराया है, और इसके लिए भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडात्मक प्रावधान भी लागू हो सकते हैं।

किन्नरों की मनमानी पर रोक, बधाई के रूप में अधिकतम 5100 रुपए
मेयर थपलियाल के बोर्ड ने उठाया साहस भरा कदम, करना होगा मनमानी पर दंड का प्रावधान
नगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में चतुर्थ बोर्ड बैठक आहूत की गई। बैठक में विधायक/सदस्य बृजभूषण गैरोला एवं पार्षद उपस्थित रहें।
बैठक में में सर्वप्रथम पूर्व बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। जिसके उपरान्त शहर के समग्र विकास एवं जनहित से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गईं। साथ ही पाषदों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार सें चर्चा की गई।
मेयर द्वारा निम्न घोषणाएं की गयीः
1. बोर्ड द्वारा किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम रुपए 5100/- निर्धारित किये जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया गया।
2. पार्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन रु500/- से बढाकर रु800/- किया गया।
3. प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किये जाने की घोषणा की गई।
बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल, जल संस्थान, जल निगम ,पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, सिचाई/लघु सिचाई विभाग, एमडीडीए , पुलिस विभाग , स्मार्ट सिटि के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।

