
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की अध्यक्षता मैं एक बैठक का आयोजन हुआ, इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने उक्रांद की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए, कुकरेती ने कहा, प्रवक्ता किसी भी राजनीतिक दल का प्लेटफॉर्मर होता है। उन्होंने कहा कि दल की सभी गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। कहा कि यदि कोई भी प्रवक्ता चर्चा हेतु मीडिया मैं आमंत्रित किया जाता है, तो मुद्दे पर ही बहस करें, पार्टी गाइड लाइन से बहार ना जाएं।

उन्होंने कहा पार्टी की सभी गाइड लाइनों का अनुपालन करते हुए, पार्टी का उद्देश्य और प्रत्येक गतिविधि को सही तरीके से मीडिया मैं चर्चा के दौरान चर्चा का हिस्सा बनाए और पुख्ता से जनता के सामने रखें। इसी क्रम मैं जिन सदस्यों ने आज उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की, कर्नल (से.नि.) कैलाश देवरानी,केंद्रीय महामंत्री के पद पर मनोनीत किए गए, प्रमोद काला, हिमांश रावत, श्रीमती पुष्पांजलि गौड़ को केंद्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया, सुदेश भट्ट केंद्रीय संयुक्त सचिव ,इसी क्रम में अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपना दायित्व पूर्ण, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वाहन करेंग।
इस कार्यक्रम में दल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
