
तहरीर में नाम होने के बावजूद पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ लिखी गई एफआईआर

विभिन्न संगठनों के दबाव के बाद हुई प्राथमिकी दर्ज
गरीब परिवार की बेटी होने के कारण पुलिस पर मामला दबाने का आरोप
हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में सिलाई सीखने गई 19 वर्ष की हिंदू छात्रा टेलर के साथ फरार हो गई है। युवती के परिवार के लोगों ने 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। वहीं जिस जगह टेलर की दुकान थी अब वहां ब्यूटी पार्लर चल रहा है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार, अमरावती कालोनी निवासी एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 26 फरवरी को स्कूल के लिए निकली थी, जो अब तक घर नहीं लौटी। बेटी को पारिवारिक सदस्यों ने अपने स्तर से काफी ढूंढ लिया है। स्कूल जाने के बाद बेटी घर के पास ही टेलर से सिलाई सीखने को जाती थी। उन्हें पीलीभीत निवासी रहमत नामक व्यक्ति पर शक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 19 वर्षीय युवती रहमत के साथ फरार हो गई है।
रहमत भी 26 फरवरी के बाद नहीं दिखाई दिया है। पिता ने रहमत (उम्र 40 से 45 वर्ष) पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार की बेटी होने के कारण पुलिस मामला दबा रही है।
वहीं जानकारी मिलने पर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को पीड़ित पिता से बातचीत की और पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव बनाया। मुखानी पुलिस ने आखिरकार पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने रहमत का नाम लिखते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में नाम होने के बावजूद पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इस पर आम लोग पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
