
देहरादून में खुला कैफे प्लस, बीस स्थानीय युवाओं को दिया रोजगार: सौरभ बहुगुणा
जल्द ही अन्य जिलों में भी खुलेंगे आंचल कैफे प्लस
पहाड़ का सच देहरादून। पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकोल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री ने सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को रायपुर रोड पर दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के प्रथम आचंल कैफे प्लस का उदघाटन किया गया। इस सेंटर पर बीस स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर विभागीय मंत्री बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश के उपभोगताओं को आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों से निर्मित उच्च गुणवत्ता युक्त विभिन्न व्यंजन (Food Items) की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से आचंल कैफे प्लस की स्थापना की गयी है तथा भविष्य में प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आचंल कैफे प्लस की स्थापना सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने इसे विभाग का एक सराहनीय कदम बताया जिससे आंचल ब्राण्ड का व्यापक प्रचार होगा तथा आंचल दूध एवं दुग्ध उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी, साथ ही उपभोगताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पादों की ससमय उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।

आचंल कैफे प्लस के माध्यम से वर्तमान में लगभग 20 लोगों को रोजगार दिया गया है जिसमे लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक है। साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कैफे पर मूक-बधिर (दिव्यांग) 04 व्यक्तियों को भी रोजगार दिया गया ताकि इस पहल से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने व सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त हो। आंचल कैफे के संचालन हेतु तरूण एन्टरप्राईजेज कम्पनी से अनुबन्ध किया गया है।

इस अवसर पर रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष भूमि सिंह एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य, दुग्ध हरिद्वार के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान एवं यूसीडीएफ के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोडा उपस्थित रहे।
क्या है आंचल कैफे प्लस (Aanchal Cafe Plus)
उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन की एक पहल है, जो ‘आंचल’ के शुद्ध और ताजे डेयरी उत्पादों (दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी, आइसक्रीम) को एक आधुनिक और आकर्षक कैफे के माध्यम से ग्राहकों तक पहुचाती है। इसका उद्देश्य स्थानीय दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देना और युवाओं/महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है।

आंचल कैफे प्लस की मुख्य बातें
उद्देश्य: “स्वाद अपनेपन का” के साथ उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना।
उत्पाद: यहा आंचल ब्रांड के सभी उत्पाद जैसे दूध, दही, लस्सी, घी, पनीर और विशेष रूप से कुल्हड़ चाय उपलब्ध हैं।
सुविधाएं: यह एक आरामदायक वातावरण प्रदान करता है, जिसे चारधाम यात्रा मार्गों और प्रमुख स्थानों (जैसे देहरादून) पर स्थापित किया जा रहा है।
विशेषता: ये कैफे राज्य आंदोलनकारियों, शहीद परिवारों और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर कमीशन के तौर पर आवंटित किए जाते हैं।

