
वक्ताओं ने कहा, राज्य आंदोलन के साथ कर्मचारी हितों के लिए मनोरमा का संघर्ष अविस्मरणीय
देहरादून को बी टू श्रेणी का दर्जा भी पूर्व मेयर ने ही दिलाया, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की पहली अध्यक्ष
पहाड़ का सच देहरादून। दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई नेताओं ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि राज्य निर्माण के आंदोलन में मनोरमा के उनका अतुलनीय संघर्ष रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने वीडियो संदेश में दिवंगत सांसद एवं पूर्व मेयर स्व मनोरमा डोबरियाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि प्रथम मेयर के रुप में देहरादून को दुनिया में पहचान दिलाने उनका अतुल्य योगदान रहा है। राज्यसभा की सांसद रहते हुए भी उन्होने राज्य के सरोकारों को ससंद के अन्दर एक मजबत आवाज दी थी। कम समय में ही उन्होने एक अलग पहचान सांसद के रुप में बनाई थी।

रावत ने कहा कि उन्हें दुख है कि वो मजबूत आवाज आज नही रही। उनका अभाव खलता है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ड़ा हरक सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत सांसद उत्तराखण्ड़ में संघर्ष की प्रतीक के रुप में जानी जाती है। राज्य निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि दिवंगत सांसद का राज्य निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होने कहा कि उनकी संघर्ष की विरासत को आषा मनोरमा डोबरियाल शर्मा आगे बढ़ा रही है।
मुख्य वक्ताओं मे कामरेड समर भण्ड़ारी ने कहा कि मनोरमा डोबरियाल शर्मा प्रथम उत्तराखण्ड़ कांग्रेस महिला अध्यक्ष, प्रथम मेयर देहरादून, प्रथम निर्वाचित महिला राज्यसभा सांसद बनी व
अनेकों कार्य ऐसे किए गए है जो शायद ही कोई कर पाए।। उनके द्वारा प्रथम एशियन मेयर्स कान्फ्रेस देहरादून मे करवाई थी।

कार्यक्रम की अघ्यक्षता कर रहे कामरेड़ जगदीश कुकरेती ने कहा कि देहरादून को बी-2 श्रेणी दिलवाने मे उनका असीम योगदान रहा है जिस वजह से समस्त केन्द्रीय कर्मचारियों को 7 फीसद ड़ीए अतिरिक्त प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड़ के दो बड़े जलाशय जमरानी व सौंग बांध का निर्माण हो रहा है उनको पुर्नजीवित करने का कार्य मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने वर्ष 2014 दिसम्बर मे किया गया था व मानसरोवर यात्रा को पुनः लीपूलेख से संचालित करने का आग्रह भी भारत सरकार से अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान किया था।
उन्होने कहा कि मनोरमा द्वारा ऑल वेदर रोड चारधाम यात्रा का प्रस्ताव सर्वप्रथम भारत सरकार को 16 दिसम्बर 2014 को दे दिया था जिसमे उन्होने कहा कि ये हमारे अर्न्तराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली सड़के हैं। इनका निर्माण डिफेन्स फंड़ से किया जाए।
कार्यक्रम की आयोजक मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि दिवगंत सांसद के अधूरे कार्यो को पूरा कराने के लिये काम वह करती रहेंगी।
कार्यक्रम का संचालन पहाड़ी पार्टी के महासचिव मोहन सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आन्दोलनकारी एवं प्रमुख समाजसेवी मोहन खत्री, जोशीमठ ब्लॉक के बड़ा गांव के पूर्व प्रधान हरीश भण्ड़ारी, आन्दोलनकारी राकेश सती, प्रभात ड़डरियाल, बृजपाल, अजब सिंह, नीरज कुमार व पत्रकार संगठन के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

