Compressed by jpeg-recompress

देहरादून। तीन दिन पहले मसूरी में एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी जिससे उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए। घायल के पुत्र ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि कार से टक्कर मारने वालों ने उपचार का खर्चा देने से इंकार कर दिया है।

देखें तहरीर
सेवा में श्रीमान थाना प्रभारी निरिक्षक महोदय, कोतवाली मसूरी जनपद- देहादून
विषयः सड़क दुर्घटना कर गंभीर रूप से घायल करने एवं वाहन चालक द्वारा मौके से फरार होने के संबंध में प्राथमिक दर्ज किए जाने हेतु।
महोदय.
सविनय निवेदन है कि मैं रवि पुत्र जयसिंह निवासी नागमंदिर का रहने वाला हूँ। यह प्रार्थना-पत्र मैं अपने पिता जयसिंह की ओर से प्रस्तुत कर रहा हूँ, जो वर्तमान में गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
महोदय, दिनांक 31 जनवरी 2026 को मेरे पिता जी अपनी से स्कूटी मसूरी बाजार से अपने घर हाथी पांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नाग मंदिर के पास. एक वाहन क्रमर संख्या UK07 HF 1477, जो मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी, ने दिन के समय लापरवाही व तेज गति एंव गलत साइड जाकर मेरे पिताजी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद उक्त वाहन चालक मौके से भाग गया। मेरे पिता जी को सड़क पर गंभीर अवस्था में छोड़ दिया गया, उन्हें उठाने या किसी प्रकार की सहायता नहीं की गई। दुर्घटना स्थल से काफी दूर जाकर उक्त वाहन को पकड़ा गया, जिसमें सवार सभी व्यक्ति नशे की हालत में पाए गए। दुर्घटना में मेरे पिता जी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें नाक से अत्यधिक रक्तस्राव, शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर, अन्य गंभीर आंतरिक चोटें शामिल हैं, जिनका मेडिकल रिपोर्ट/प्रतिलिपि इस एफ.आई.आर. के साथ संलग्न है।
घटना को आसपास के गांव वालों ने देखा, जिन्होंने मेरे पिताजी को सिविल अस्पताल, मसूरी पहुँचाया। वहां से स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें मसूरी से निकटतम अस्पताल मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून रेफर किया गया, जहाँ उन्हें आई.सी.यू. में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है तथा वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी (Observation) में हैं।
महोदय, अभी तक उक्त वाहन चालक अथवा संबंधित व्यक्तियों की ओर से कोई भी उपचार सहायता या आर्थिक मदद नहीं दी गई है, बल्कि हमें लगातार टालमटोल कर गुमराह किया जा रहा है। मेरे पित की आर्थिक स्थिति भी अत्यंत कमजोर है, जिसके कारण अस्पताल का भारी-भरकम खर्च वहन करना हमारे लिए संभव नहीं है।
(पहाड़ का सच घटना की पुष्टि नहीं करता)
