Lavc57.107.100

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वन्य जीवों और इंसानों के बीच बढ़ती संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार और भालू आतंक का पर्याय बन गए हैं। भालू विशेष रूप से आक्रामक हो गए हैं और इंसानी बस्तियों में घुसकर भी हमला कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को पत्र लिखा है।
अपने पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों के विभिन्न हिस्सों में समय-समय पर वन्यजीवों द्वारा आमजन पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले कुछ वर्षों से ऐसी घटनाओं में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है। इसलिए इन कारणों की तह तक जाना जरूरी है, कि आखिर मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं क्यों बढ़ती जा रही हैं।
गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का भी कहना है कि वन्यजीवों के हमले में हुई जन हानि पर मुआवजा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है। लेकिन मुआवजा बढ़ाना ही समस्या का समाधान नहीं है। गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को इंसान और वन्य जीवों के मध्य हो रही संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश जारी करने चाहिए और उन निर्देशों को पब्लिक डोमेन में भी लाया जाना चाहिए कि अधिकारियों ने इसकी रोकथाम के लिये अभी तक क्या एहतियातन कदम उठाये हैं। जो अभी तक पब्लिक डोमेन में नहीं लाया गया है।
