
पहाड़ का सच पैठाणी।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पैतृक गांव में लोगों के साथ बेहद सादगी के साथ इगास पर्व मनाया।
गोदियाल ने भाई बांधवों व गांव के लोगों के साथ दीपावली के अलावा इगास पर्व पर खेला जाने वाला भैला भी खुद तैयार किया। इससे पहले भैला को बांधने वाली रस्सी भी खुद तैयार की है।
पहले इसी सादगी के साथ दीपावली और इगास दोनों पर्व मनाए जाते थे। घरों में बने पकवान ही आपस में बांटे जाते थे। उन पकवानों की जगह आज तरह तरह और कीमती गिफ्ट ने ले लिया।
