

देहरादून। बनियावाला में चल रही रामलीला सम्पन्न होकर आज राजतिलक के लिए राम सहित पूरी सेना स्मिथ नगर पहुंची, जहां से राम, लक्ष्मण,सीता, विभीषण, सुग्रीव और हनुमान अयोध्या के लिए रवाना हुए।

उनको लेने के लिए भरत, शत्रुघ्न, तीनों माताएं और गुरु वशिष्ठ भी गए थे। स्मिथ नगर में नौडियाल परिवार द्वारा अयोध्या से गए हुए सभी लोगों को उचित सम्मान किया गया। उन्होंने सम्मान स्वरूप दक्षिणा भेंट की गई।
वहां से राम, सीता सहित सारा परिवार वापिस अयोध्या आया, अयोध्यावासियों द्वारा फूल मालाओं सहित सभी का सम्मान किया गया। फिर रामचंद्र जी का धूमधाम से राजतिलक किया गया। उसके बाद समस्त क्षेत्रवासियों ने राम के प्रसाद के रूप भंडारा खाया।
वहीं सत्याश्रय रामलीला कमेटी द्वारा बनियावाला रामलीला कमेटी के सदस्यों को राम नाम के पटके पहनाकर और स्मृति स्वरूप श्रीराम की प्रतिमा भेंट की गई।
रामलीला कमेटी के सक्रिय सदस्य
अध्यक्ष- रामचरण गोदियाल
सचिव – जगमोहन सिंह नेगी
महासचिव -पूरन सिंह रावत
कोषाध्यक्ष- प्रेम सिंह बरत्वाल
उप कोषाध्यक्ष- बीर सिंह मेहरा
वरिष्ठ मीडिया प्रभारी- खुशाल सिंह परिहार
मुख्य मिडिया प्रभारी – अशोक डंडरियाल
मुख्य सुरक्षा इंचार्ज- भूपेंद्र सिंह रावत
सहयोगी- नीरज रावत, राकेश सिंह रावत
पात्र प्रबन्धक- दलीप सजवाण
रामलीला संयोजक- अजय सिंह रावत, मुक्की रावत
वहीं बनियावाला कमेटी द्वारा रामलीला में मंचन कर रहे पात्रों का राम नाम का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।


