
देहरादून। आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला के रावत फार्म हाउस में आज से रामलीला का आयोजन किया गया। आज की रामलीला की शुरुआत मां भगवती कीर्तन मंडली निर्मला बिहार, और राधे राधे कीर्तन मंडली, नंदन एनक्लेव, बनियावाला के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस की रामलीला में दशरथ, श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया, दशरथ जंगल में शिकार करने जाते हैं। वहां श्रवण कुमार अपने माता पिता के लिए जल लेने जाते हैं। जल भरने की आवाज पर दशरथ शब्द भेदी बाण चला देते हैं, जो कि श्रवण कुमार को लग जाता है। दूसरी ओर रावण, कुंभकरण और विभीषण घोर तपस्या कर ब्रह्म जी को प्रसन्न कर मनचाहा वर प्राप्त कर लेते हैं। ब्रह्म जी से वर पाकर रावण अहंकारी हो जाता है। नारद मुनि, रावण को शक्तिशाली कहते हैं, जिससे रावण को अपने बल का घमंड हो जाता है, और वह कैलाश पर्वत को लंका लाने चला जाता है। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया, और रामलीला के पात्रों की सराहना भी की।
आज के मुख्य अतिथि बनियावाला की क्षेत्रीय पार्षद किरण यादव रही। उनके साथ हरीश कुमार, समाज सेवी, हरिओम, मंडल उपाध्यक्ष, राजेश कुमार, पूर्व मंडल मंत्री, विजेंद्र कुमार, समाज सेवी, सागर सिंह, मंडल आई टी प्रभारी आदि शामिल रहे।
वही रामलीला कमेटी के सदस्य अध्यक्ष – रामचरण गोदियाल,
उपाध्यक्ष १- नीरज रावत, उपाध्यक्ष २- पूरन सिंह रावत, सचिव – उर्वा दत्त पाण्डेय, महासचिव १- जगमोहन सिंह नेगी, महासचिव २- दलीप सिंह फर्स्वाण, महासचिव ३-धन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष – प्रेम सिंह बरत्वाल, उप कोषाध्यक्ष – वीर सिंह मेहरा, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी – कुशाल सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी – अशोक डंडरियाल
सुरक्षा इंचार्ज – दीपक सिंह बिष्ट, सुरक्षा इंचार्ज १- सिद्धार्थ रावत,
सुरक्षा इंचार्ज २- योगेन्द्र सिंह राणा, सुरक्षा इंचार्ज – धीरेन्द्र सिंह चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
