
पहाड़ का सच/एजेंसी।

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा, जबकि 11 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी। 6 को पहले फेज में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार 17 नए प्रयोग किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 90,712 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. 1044 महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1350 मॉडर्न पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे. व्हील चेयर की सुविधा होगी।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ और महिला वोटर्स की तादाद 3.50 करोड़ है, जबकि 1725 ट्रांसजेंडर हैं। इसके अलावे 4 लाख सीनियर सीटिजन वोटर हैं। वहीं 100 वर्ष से ज्यादा के कुल 14 हजार वोटर्स हैं. फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 14 लाख है।
