
पहाड़ का सच देहरादून।
आज से उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। आज यमुनोत्री और गंगोत्री धामों के कपाट खुलेंगे। ऐसे में हम आपको चारों धामों का तापमान कितना है ये बताते हैं। सबसे पहले बात यमुनोत्री धाम के तापमान की। यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड है। अगर आप आज से अपनी चारधाम यात्रा शुरू कर रहे हैं तो गर्म कपड़े साथ रख लें। यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 8° और न्यूनतम तापमान माइनस में यानी -4° सेल्सियस है।
वहीं गंगोत्री धाम भी ठंडक लिए हुए है आप सामान्य तापमान वाले स्थानों से गंगोत्री पहुंचेंगे तो आपको बहुत ठंड लगेगी। गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान 11° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट यानी जिस तापमान पर बर्फ जमती है उसी 0° सेल्सियस पर है।
केदारनाथ धाम के कपाट भी 2 मई को खुलने जा रहे हैं। केदारनाथ का तापमान भी काफी कम है। यहां अधिकतम टेंपरेचर 7° और न्यूनतम टेंपरेचर -3° सेल्सियस है। बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं। अप्रैल आज समाप्त हो रहा है। कल से मई का महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन बदरीनाथ धाम में भी बहुत ठंड पड़ रही है. धाम का अधिकतम तापमान 4° और न्यूनतम तापमान -4° सेल्सियस है।
