पहाड़ का सच, कोटद्वार।
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने पैदल जा रहे एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रोशन सिंह उम्र 50 वर्ष एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था, तभी हाथी ने उसपर हमला कर दिया। रोशन सिंह ने पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रुप में काम किया है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है।