पहाड़ का सच देहरादून
बदमाशों को पकड़ने गए उत्तराखंड पुलिस के एक दारोगा पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली दारोगा के पेट में लगी। घायल दारोगा का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मध्य रात्रि देहरादून के कुठालगेट के पास की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायल दारोगा का हाल एसएसपी अजय सिंह से जाना। एसएसपी अजय सिंह ने घायल दारोगा मिथुन से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया तथा बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को बताया गया है।
विदित हो कि महिला को गोली मारने वाले की तलाश में उनके पति को पुलिस ने ट्रैक कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को घेर लिया था तो बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया। बदमाशों की गोली एक दरोगा के पेट में जा लगी। उसको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बदमाश से दो पिस्टल दो मैग्जीन बरामद की गई है। देर रात आरोपियों के मसूरी में पता चलने पर होटलों की चेकिंग की जा रही थी। अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया।
उप निरीक्षक मिथुन थाना रायपुर पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को दिए घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज और अभियुक्त पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश है।