
पहाड़ का सच, देहरादून
उत्तराखंड में एक और नई राजनीतिक पार्टी का गठन हुआ है। पूर्व यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने राष्ट्रीय रीजनल पार्टी का गठन किया है। पार्टी के गठन के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के कई नेता इस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

रविवार को राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए एक नए राजनीतिक दल का गठन किया गया है। इस पार्टी का उद्देश्य जनहित की लड़ाई लड़ना है।
शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया की पार्टी प्रथम चरण में नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को उतारेगी। उसके बाद विभिन्न विश्वविद्यालय में छात्र संघ के इलेक्शन में भी मुख्य रूप से हमारी पार्टी की भूमिका रहने वाली है। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी भी जल्द हमारी पार्टी शुरू करेगी।
राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि हमारी पार्टी उत्तराखंड की पांचों विधानसभा सीट में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम से साफ झलकता है कि यह पार्टी राष्ट्रवाद को समर्पित है। ठीक उसी तरह इस पार्टी का उद्देश्य भी प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ना है।
पार्टी के नाम घोषणा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी मे शामिल हुए। इनमे से राजेंद्र पन्त, सुलोचना ईष्टवाल, मनोरमा चमोली, शशि दत्ता, उषा मोलासि, मंजु रावत, कलावती नेगी, श्रुति गुप्ता, चिरंजि लाल सेमवाल, आशीष उनियाल, अर्जुन भंडारी, मदोप सिंह पवार, सुमित सिंधवाल, मोहन गुसाईं,राजेंद्र प्रसाद भट्ट, राजेंद्र गुसाईं, विनोद कोठियाल, शैलेंद्र सिंह गुसाईं, गोविंद सिंह अधिकारी, संजय कुमार, जीवानंद भट्ट, बिना नेगी ,पदमा रौतेला, सुमित थपलियाल, अमित कुकरेती, सुरेंद्र सिंह चौहान, शिव सिंह, राधेश्याम, दिव्या चौहान, रंजना, यशोदा रावत, बेबी देवी, रूप सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, गजेंद्र मोहन नेगी, दलवीर चंद्र रमोला, जयदेव उनियाल, मयंक वर्मा, मीना थपलियाल, रचना थपलियाल, जगदंबा बिष्ट, प्रियंका , राकेश जोशी, सौरभ चौहान, विपिन सोलंकी, ब्रह्मा शंकर, गुलशन कुमार, चंद्रभान, राकेश पांडे ,आयुष वालिया, अवधेश वालिया, कृष् शर्मा, सतीश प्रसाद धस्माना, उमेश चंद्र, प्रमोद डोभाल, कृष्ण मोहन ,गौतम राणा, प्रवीण कुमार, अंकुश, आयुष, अभय चौहान, ऋषभ ,वैभव अग्रवाल ,योगेश सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
