पहाड़ का सच/एजेंसी
मुंबई। बड़ी खबर मुंबई से हैं जहां मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी से एक महिला का शव मिला है । महिला का शव कई टुकड़ों में बरामद हुआ। महिला का गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला का नाम सरस्वती विद्या बताया जा रहा है और वो अपने लिव इन पार्टनर मनोज साने के साथ रह रही थी। लिव इन पार्टनर की उम्र 56 साल है। पुलिस को शक है कि हत्या 4 जून को ही हो गई थी। दोनों आकाशगंगा भवन में किराए के फ्लैट में 3 साल से रह रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के लिव इन पार्टनर मनोज साने को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।
मीरा रोड मर्डर केस में सूत्रों से बड़ी खबर है कि आरोपी ने महिला के शरीर के टुकड़े कर कुकर में पकाए और कुत्तों को खिलाए। मीरा रोड इलाके में स्थित सोसायटी के फ्लैट में महिला की लाश मिली। महिला की हत्या कर कई टुकड़े किए गए थे। फ्लैट से दुर्गंध आने पर लोगों ने शिकायत की. पुलिस ने फ्लैट से लाश के टुकड़े बरामद किए।
जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 32 साल थी। वह 56 साल के शख्स के साथ लिव-इन में रहती थी। 3 साल से दोनों लिव-इन रिलेशन में रहते थे। 4 जून को महिला की हत्या होने की आशंका है। हालांकि, हत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।